पाली में राजपूत समाज के आवासीय शिविर का समापन:शिविरार्थियों से बोले- सादा जीवन उच्च विचार, यही जीवन का अर्थ

पाली के गुमटी केरला रोड स्थित रणबांकुरे एकेडमी में श्रीक्षत्रिय युवक संघ की ओर से आयोजित 7 दिवसीय आवासीय शिविर का बुधवार को समापन हो गया। समापन समारोह में सात दिनों में शिविरार्थियों की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई। शिविर को संबोधित करते हुए जालोर संभाग प्रमुख अर्जुन सिंह देलदरी ने कहा- पूज्य तन सिंह की पीड़ा रूपी (धर्म-कर्म-कर्तव्य) विचार परिपोषित हों। यहां की गई कठोर तपस्या फलीभूत हो। इस शिविर में जो सीखा समझा उसे अपने जीवन में निरन्तर जारी रखें। हम सही मार्ग पर चलें और दीपक की तरह जलते रहें। हजारों दीपक जलाएं रखें। सृष्टि के तीन गुणों सत रज तम में से अपने रज को सत रुपी गुण की ओर ले जाएं और स्वयं को मजबूत बनाकर समाज देश राष्ट्र के लिए उपयोगी बनें। प्रान्त प्रमुख हीर सिंह लोडता ने बताया- शिविर में पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह चौहान, उपखंड अधिकारी विमलेंद्र सिंह राणावत, महान पराक्रम सिंह चोटिला, बलराज सिंह धंधेडी, रुपेन्द्रपाल सिंह सारंगवास, ईश्वर सिंह सरण का खेड़ा करणसिंह लोड़ता, राजेंद्र सिंह, भीम सिंह सोवणिया झीतड़ा ट्रस्ट के छतरसिंह झीतड़ा ने बुधवार को अवलोकन किया। संघ के कार्य की प्रशंसा की शिविर में सोजत प्रान्त के सोजत, जैतारण, पाली प्रान्त के सुमेरपुर रानी फालना, मारवाड़ जंक्शन,रोहट पाली शहर सहित पाली जिले भर के 100 युवाओं और 35 आहोर ,जालोर के साथियों ने भाग लिया। शिविर के व्यवस्थापक मनोहर सिंह निम्बलीउडा ने बताया इस शिविर की विशेषता है कि कम से कम खर्च और बिना किसी दिखावे के सादा जीवन उच्च विचार वाले को ही मान दिया जाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *