माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की ओर से राजस्थान अध्यापक पात्रता रीट परीक्षा-2024 का आयोजन 27-28 फरवरी को तीन पारियों में जिला मुख्यालय के 21 परीक्षा केन्द्रों पर होगा। जिसके लिए छह अधिकारियों को एरिया अधिकारी नियुक्ति किया गया है।
जिला कलक्टर LN मंत्री ने बताया कि रीट पात्रता परीक्षा 27 फरवरी को प्रथम पारी सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और द्वितीय पारी दोपहर 3 से शाम 5:30 बजे तक होगी। 28 फरवरी को तृतीय पारी सुबह 10 से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित होगी। तीनों पारियों में 16 हजार 631 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
जिला कलेक्टर ने परीक्षा को लेकर संबंधित अधिकारियों को परीक्षा केन्द्रों पर एरिया अधिकारी नियुक्ति किया गया। वे अपने कार्याधीन केंद्रों का 26 फरवरी को निरीक्षण करेंगे एवं परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शुचिता से सम्पन्न हो यह सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने दल संख्या एक में उपखण्ड अधिकारी रोहट पूरण कुमार एवं सहायक पुलिस अधीक्षक वृत पाली उषा यादव को श्री गुमानबाई भंसाली राजकीय कन्या महाविद्यालय, राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय रामासिया, उमरावचंद अमोलचंद डागा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय टैगोर नगर, सज्जन इंटरनेशनल कॉलेज मानपुरा भाखरी, एडी डागा पब्लिक स्कूल सर्किट हाउस रोड, पीएम श्री बांगड राउमावि पाली, श्री महावीर पब्लिक माध्यमिक विद्यालय एसबीआई कलेक्ट्रेट ब्रांच के सामने पाली के लिए एरिया अधिकारी रहेंगे। इसी प्रकार दल संख्या 2 में उपखण्ड अधिकारी भंवर विश्नोई, उप अधीक्षक पुलिस राजेन्द्रसिंह को बांगड़ कॉलेज, मधुरम विद्या मंदिर शेखावत नगर, श्री रतनचंद लोढ़ा बाल निकेतन विद्यालय वीडी नगर, पीएमश्री सेठ मुकनचंद बालिया बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, एमएस कवाड़ इंटरनेशनल स्कूल नया गांव, सूरज शिक्षण संस्थान उमावि नया गांव, सेन्ट्रल एकेडमी उमावि बीआर बिड़ला कैम्पस नया गांव एवं दल संख्या 3 में उपखण्ड अधिकारी विमलेन्द्र राणावत एवं उप अधीक्षक पुलिस सुगड़सिंह को वंदे मातरम शिक्षण संस्थान उमावि जय नगर, सुल्तान राजकीय उमावि पुलिस लाइन, राजकीय बालिका उमावि मिल एरिया, श्रीमती चीमाबाई संचेती राउमावि मिल एरिया, सेठ मुरलीधर बारदानवाला राउमावि आवासन मंडल, सेंट्रल एकेडमी उमावि नया हाउसिंग बोर्ड एवं कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड इंजीनियरिंग चिमनपुरा के लिए एरिया अधिकारी नियुक्ति किया गया है।


