पाली में वृद्धा के बैग से पर्स चोरी:बोली–बीपी की गोलियां लेने आई थी, पर्ची लेने लाइन में खड़ी थी

पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में बुधवार को पर्ची लेने के लिए लाइन में खड़ी वृद्धा के बैग से कोई पर्स चोरी कर ले गया। घटना को लेकर वृद्धा शिकायत दर्ज करवाने हॉस्पिटल चौकी भी गई। जानकारी के अनुसार मारवाड़ जंक्शन के सुगालिया गांव निवासी 68 साल की भंवरी देवी पत्नी रूघाराम बुधवार को बांगड़ हॉस्पिटल अपने लिए बीपी की गोलियां लेने आई थी। वह पर्ची लेने के लिए 21 नंबर काउंटर पर खड़ी थी। इस दौरान उसके बैग से किसी ने पर्स चोरी कर लिया। वृद्धा ने बताया कि उसके पर्स में जन कार्ड, वोटर आईडी सहित कई जरूरी दस्तावेज थे। अपने साथ हुई घटना को लेकर वह हॉस्पिटल चौकी भी गई। बता दे कि बांगड़ हॉस्पिटल में चोरी का ये कोई पहला मामला नहीं है। पहले भी यहां से मोबाइल, पर्स से लेकर जूते चोरी होने की कई घटनाएं हो चुकी है। जबकि हॉस्पिटल में जगह जगह सीसीटीवी कैमरे ओर गार्ड तैनात है। उसके बाद भी बार बार चोरी की घटनाएं होना हॉस्पिटल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *