पाली में एक वृद्ध को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में सिर पर गंभीर चोट लगने पर वृद्ध को जोधपुर रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार पाली जिले के कुरना गांव निवासी 56 वर्षीय सोनाराम पुत्र हीरालाल शनिवार शाम को का गांव से कुरना गांव आ रहे थे। इस दौरान कुरना और कानेलाव गांव के बीच अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक से नीचे गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट लगी और वे सड़क पर बेहोशी की हालत में गिर गए। उधर से गुजर रहे वाहन चालकों की सूचना पर 108 मौके पर पहुंची और घायल वृद्ध को शनिवार देर शाम को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहा प्राथमिक उपचार के बाद वृद्ध को रात को जोधपुर रेफर किया गया। घटना की जानकारी मिलने पर वृद्ध के परिजन भी बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचे।


