पाली में सर्दी से मिली कुछ राहत:न्यूनतम तापमान 2, अधिकतम तापमान में 4 डिग्री बढ़ोत्तरी

न्यूनतम और अधिकतम तापमान बढ़ने से पालीवासियों को गुरुवार को सर्दी से कुछ राहत मिली है। कोल्ड वेव की स्पीड भी कम हुई। न्यूनतम तापमान में 2 और अधिकतम तापमान में 4 डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई। मौसम विभाग की माने तो पाली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 11 और अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि बुधवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री था। पाली शहर में गुरुवार सुबह की बात करे तो हल्की सर्दी रही। ओस की बूंदे खूले में पड़ी गाड़ियों पर जमी नजर आई। शहर के नहर पुलिया, सूरजपोल, कॉलेज रोड पर चाय की थड़ियों पर अलाव तापने के साथ चाय की चुस्कियां लेते शहरवासी नजर आए। सुबह के समय शहर की सड़कों पर लोगों की आवाजही भी कम देखने को मिली। आवश्यक काम से निकले लोग भी गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। मौसम विभाग की माने तो अगले चार दिन तक सर्दी में से कुछ राहत मिलेगी। सात जनवरी से सर्दी बढ़ने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *