पाली में सर्द हवाएं बढ़ा रही ठिठूरन:सुबह छाया रहता है कोहरा, दिनभर चलती है कोल्डवेव

पाली में इन दिनों चल रही कोल्डवेव वाहनों को खासी परेशान कर रही है। खासकर टू व्हीलर वाहन चालकों को। स्थिति यह है कि सुबह के समय तो सर्दी का असर तेज रहता ही है उसके बाद दिन भर कोल्ड वेव चलती रहती है। मौसम विभाग ने भी आगामी कुछ दिनों तक ऐसे ही कोल्ड वेव चलनी की संभावना जताई है।
सर्दी से बचने के लिए सुबह-शाम शहर में कई चाय की थड़ियों पर लोग अलाप ताप सर्दी से राहत पाने का जतन करते नजर आते है। सुबह के समय कोहरा छाया रहने और सर्दी रहने से लोग घरों से कम ही निकलते है। ऐसे में सड़कें सूनी-सूनी सी नजर आती है। मौसम विभाग के अनुसार पाली में शनिवार में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया है।
मौसम विभाग के अनुसार क्रिसमस से एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने की संभावना है। 25 से 27 दिसंबर तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश होने की भी संभावना जताई गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *