पाली में सांड की टक्कर से लेक्चरर घायल:कॉलेज जा रहे थे, बीच रास्ते मारी सांड ने टक्कर

पाली में एक निजी कॉलेज के लेक्चरर को बुधवार सुबह कॉलेज जाते समय बीच रास्ते सांड ने टक्कर मार दी। हादसे में वे बाइक से सिर के बल नीचे गिरे। जिससे उसके चेहरे पर चोटे आई। इलाज के लिए उन्हें पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां उनके कटे होट पर तीन टांके लगाए गए।
जानकारी के अनुसार पाली शहर के औद्योगिक नगर थाना क्षेत्र के पुराना हाऊसिंग बोर्ड निवासी 62 वर्षीय विजयप्रकाश पुत्र वेदप्रकाश शर्मा चिमनपुरा के निकट स्थित एक निजी कॉलेज में लेक्चरर है। हमेशा की तरह बुधवार सुबह वे पुराना हाऊसिंग बोर्ड स्थित अपने घर से रवाना हुए। घर से कुछ ही दूरी पर पहुंचे थे कि सांड ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वे सिर के बल बाइक से नीचे गिरकर घायल हो गए। उनके चेहरे और होठ पर चोट आई। जिन्हें उपचार के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां उनके कटे होठ पर तीन टांके लगाए गए।
हाऊसिंग बोर्डवासी कुत्तों और मवेशियों से परेशान
घटना को लेकर घायल ने कहा कि पुराना हाऊसिंग बोर्ड क्षेत्र में आवारा कुत्तों और मवेशियों की भरमार है। आए दिन मवेशियों के टकराने लोग घायल हो गए तो कईयों के डॉग काट रहे है। लेकिन समस्या कई बार बताने के बाद भी निगम राहत दिलाने के लिए कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *