पाली में तीन अलग-अलग घटना में तीन जनों को सांप ने काट लिया। जिन्हें उपचार के लिए परिजन पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे जहां उनका उपचार जारी है। तीनों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।
जानकारी के अनुसार पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र के चावडिय़ा गांव में शनिवार सुबह घर में सो रहे 75 साल के शंकरदास पुत्र रूपदास को सांप ने काट लिया। जिसे परिजन मारवाड़ जंक्शन हॉस्पिटल से प्राथमिक उपचार के बाद पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां उनका उपचार जारी है।
इसी तरह जिले के घेनड़ी (खिंवाड़ा) गांव निवासी 19 साल की दीपिका पुत्री दूदा राम शुक्रवार दोपहर को घर का काम कर रही थी। इस दौरान सांप ने उसे काट लिया। इलाज के लिए परिजन उसे खिंवाड़ा और फिर पाली लेकर आए। जहां उसका उपचार जारी है।
इसी तरह पाली शहर के निकट स्थित जाडन गांव में 15 साल का विक्रम पुत्र बुधाराम अपने नाना के यहां रहता है। गुरुवार अलसुबह वह पानी पीने उठा। इस दौरान चौक में उसे सांप ने काट लिया। इलाज के लिए परिजन उसे पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां PICU वार्ड में उसका उपचार जारी है।


