पाली के सिंधी कॉलोनी में रविवार को सिंधी समाज की ओर से बनाए गए झूलेलाल धाम का उद्घाटन किया गया। मॉडर्न डिजाइन से बनी इस बिल्डिंग को लग्जीरियस लुक दिया गया है, जिसमें लेटबॉथ अटैच कमरे, हॉल, किचन, डायनिंग हॉल, दूल्हा-दुल्हन के लिए खास कमरे भी बनाए गए हैं। सिंधी समाज सेवा समिति अध्यक्ष राजेश पार्शवानी ने बताया- भवन का काम 8 दिसंबर 2023 को शुरू हुआ था। समाज के भामाशाहों ओर समाजबंधुओं के आर्थिक सहयोग से इसका निर्माण हुआ है। पहली मंजिल पर बनाए 16 कमरे
आज पहली विंग का उद्घाटन किया गया। ग्राउंड फ्लोर पर कीचन, स्टोर रूम और हॉल बने है। वहीं फर्स्ट फ्लोर पर 16 कमरे बने हुए है। जो लेटबॉथ अटेच है। सभी कमरों में एसी लगे हुए है। इस भवन में कुल 36 रूम बनने है, जिनका निर्माण कार्य जारी है। इस भवन में 3 हॉल, 2 किचन, दूल्हा-दुल्हन के लिए दो बड़े खास रूम, 8 स्टोर रूम का निर्माण होना प्रस्तावित है। आज पहली विंग का उद्घाटन किया गया, जिसमें 16 कमरे, 2 हॉल, किचन और स्टोर रूम बनकर तैयार है। भगवान झूलेलाल के वशंज ने किया लोकार्पण
झूलेलाल धाम’ का लोकार्पण ठाकुर सांई मनीषलाल ने किया। आयोजकों का दावा है कि वे भगवान झूलेलाल के 26वें वंशज है, इससे पहले सांई मनीषलाल साहिब का लोगों ने स्वागत किया। इस दौरान विद्वान पंडितों के देखरेख में विशेष वैदिक हवन-पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें आहुतियां देकर विश्व कल्याण की कामना की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में सिंधी समाजबंधु मौजूद रहे। देखिए- नवनिर्मित भवन और समारोह से जुड़ी तस्वीरें


