पाली में रविवार सुबह आठ बजे तक कोहरा छाया रहा। इससे हाइवे पर वाहन चालकों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। पाली शहर में भी सुबह करीब 8 बजे तक हल्का कोहरा छाया रहा। वही सुबह के समय कोल्ड वेव भी चलती रही। सर्दी से बचने के लिए शहर में कई जगह लोग अलाव तपाकर सर्दी से राहत पाने का जतन करते नजर आए तो कुछ लोग चाय पीकर सर्दी से राहत पाने की कोशिश करते दिखे। मौसम विभाग की माने तो रविवार सुबह अधिकतम तापमान 28 डिग्री ओर न्यूनतम तापमान 14 डिग्री दर्ज किया गया। 25 दिसंबर को पाली में बरसात होने की अंदेशा भी जताई गई। मौसम विभाग के अनुसार पाली रविवार को ग्रीन जोन में है।


