पाली में स्कॉर्पियो की टक्कर से भाई की मौत:दूसरा भाई घायल, सामाजिक कार्यक्रम से बाइक पर लौट रहे थे घर

पाली में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत, वही दूसरा चोटिल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर स्कॉर्पियो सवार की तलाश शुरू की।
तखतगढ़ थाने के प्रभारी शैतान सिंह ने बताया कि हादसे में धणा गांव निवासी चम्पालाल सीरवी की मौत हो गई। घटना को लेकर मृतक के भाई मांगीलाल ने रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि वह अपने भाई के साथ सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा लेकर बड़गावड़ा से बाइक पर घर जा रहे थे। इसी दौरान बीच रास्ते तखतगढ़ थाने के लापोद सरहद पूरवजी मंदिर के पास तेज रफ्तार से आ रही स्कोर्पियो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उनके भाई चम्पालाल की मौत हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। बता दे कि शाम ढलने के बाद अधिकतर वाहन चालक तेज रफ्तार से गाड़ियां दौड़ाते है। जिसके कारण हादसे होते है। रात के अंधेरे में कई बार तो बड़े वाहन चालकों को बाइक सवार और सड़क किनारे पैदल चल रहे लोग नजर नहीं आते, जिससे हादसे होते है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *