पाली में होद में मिला मां– बेटे का शव:3 साल पहले हुई थी शादी, पीहर पक्ष ने जताई हत्या की आशंका, मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम

पाली में घर में बने पानी के होद में मां बेटे का शव मिला। मृतका के पीहर पक्ष के लोगों ने हत्या की आशंका जताई। पुलिस मेडिकल बोर्ड से मृतका और उसके बेटे की बॉडी का पोस्टमार्टम करवा रही है। गुड़ा एंदला थाना sho प्रवीण कुमार ने बताया कि घटना थाना एरिया के बाला की ढाणी में बुधवार दोपहर को हुई। मृतका की सास बगदी देवी ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 11 बजे वह पड़ोस में गई थी। घर पर उसकी पुत्रवधु 27 साल की सजी देवी पत्नी अंबाराम देवासी थी। करीब एक घंटे बाद लौटी तो दोनों घर में नहीं मिले। पड़ोस में बने बाड़े में बने होद का ढक्कन खुला देखा तो उसमें झाक कर देखा तो अंदर उसके 2 साल के पोते खुशाल का शव तैरते हुए मिला। तुरंत पड़ोसियों को सूचना दी। जिन्होंने पानी के टांके से 27 साल की सजी देवी और 2 साल के खुशाल को बाहर निकाला। लेकिन दोनों की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलने पर co ग्रामीण रतनाराम देवासी भी मौके पर पहुंचे। मृतका के पीहर पक्ष के लोगों ने मृतका की हत्या की आशंका जताई। इसे में पाली के बांगड़ हॉस्पिटल से मेडिकल बोर्ड से दोनों बॉडी का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। मामले की जांच sdm कर रहे है। 3 साल पहले हुई थी शादी कुरना सरपंच लाभूराम देवासी ने बताया कि मृतक सजी देवी पाली जिले के लापोद गांव की रहने वाली है। उसकी शादी अंबाराम से हुई थी। शादी के बाद उन्हें एक बेटा खुशाल हुआ। अंबाराम mp में पशुपालन का काम करता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *