पाली में तेज सर्दी को देखते हुए 8वीं तक के स्टूडेंट की 13-14 जनवरी को छुट्टी की घोषणा कर दी गई है, जिससे तेज सर्दी के कारण बच्चे बीमार न पड़े। पाली में रविवार को तेज सर्दी रही। दोपहर में कुछ समय के लिए धूप निकली और ठंडी हवा ने शिमला की ठंड जैसा अहसास करा दिया। मौसम विभाग के अनुसार- सोमवार को भी कोहरा छाया रहेगा और अगले कुछ दिनों तक जिले में सर्दी का असर तेज रहेगा। इसको देखते हुए जिला कलेक्टर LN मंत्री के निर्देश पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी समग्र शिक्षा पाली चंद्रप्रकाश जायसवाल ने आदेश जारी कर 13-14 जनवरी को जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में कक्षा एक से 8वीं तक के स्टूडेंट की छुट्टी का आदेश जारी किया है।


