पाली में ADM की गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर:एडीएम नहीं थे अंदर, ड्राइवर सुरक्षित, गाड़ी हुई क्षतिग्रस्त

पाली में मंगलवार शाम को ADM की गाड़ी को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में गाड़ी का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के समय एडीएम उसमें नहीं थे। पुलिस दोनों गाड़ियों को थाने लेकर आई। जानकारी के अनुसार एडीएम पाली बजरंग सिंह के ड्राइवर मनोहर दास राजस्थान ओबीसी आयोग अध्यक्ष सेवानिवृत्त न्यायाधीश मदन भाटी को जाडन टोल नाके के पास छोड़कर वापस पाली की तरफ आ रहे थे। इस दौरान हाईवे पर 72 फीट बालाजी मंदिर के पास ओवरटेक के चक्कर में ट्रक कार के एक तरफ के हिस्से से पीछे से टकरा गया। हादसे में कार का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त उसमें कोई अधिकारी सवार नहीं था। हादसे में गाड़ी चला रहे एडीएम के ड्राइवर मनोहरदास भी चोटिल नहीं हुए। हालाकि इस हादसे में गाड़ी का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर टीपी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों गाड़ियों को थाने ले गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *