पाली विधायक ने हॉस्पिटल का किया निरीक्षण:सफाई व्यवस्था से लेकर हॉस्पिटल में बेड उपलब्धा भी देखी

पाली विधायक भीमराज भाटी ने बुधवार को बांगड़ हॉस्पिटल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने हॉस्पिटल में बेड और दवाइयों की उपलब्धता के बारे में पीएमओ डॉ कैलाश परिहार से जानकारी ली। इसके साथ ही हॉस्पिटल की साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लेकर सफाई व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश दिए। साथ ही वार्ड में बने लेट-बॉथ की सफाई व्यवस्था भी बेहतर करवाने के निर्देश दिए।
इस दौरान विधायक भाटी ने अकाउंट ऑफिसर विनोद चौहान के बारे में मिल रही शिकायत को लेकर जिला कलेक्टर को फोन कर अवगत करवाया। विधायक ने कहा कि अकाउंट ऑफिसर के खिलाफ स्टाफ को तंग करने और कार्य में अनियमितता बरतने जैसी शिकायतें मिली है। इसकी जांच होनी चाहिए। इस दौरान विधायक भाटी वार्डों में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से भी मिले। विधायक के साथ पाली शहर कांग्रेस अध्यक्ष हकीम भाई, मेहबूब टी, ताहिर खान सहित कई जने मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *