पावटा के मुख्य बाजार से सामान के दो बैग चोरी:दो नकाबपोश बदमाश बिना नंबर की बाइक से आए, थैले उठाकर फरार हुए

कोटपूतली के पावटा कस्बे में मुख्य बाजार स्थित घंटाघर के पास देर शाम चोरी की एक वारदात हुई। दीवान ट्रेडिंग कंपनी के मालिक सुशील कुमार की दुकान के बाहर से दो नकाबपोश मोटरसाइकिल सवारों ने सामान से भरे दो बैग चुरा लिए। चोरी हुए सामान की अनुमानित कीमत लगभग 20 हजार रुपए बताई जा रही है। ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दुकान के चबूतरे पर रखे थे थैले
सुशील कुमार ने पुलिस को बताया कि वे शाम को दुकान बंद कर घर जा रहे थे। दुकान बंद करने से पहले उन्होंने सामान से भरे दो थैले दुकान के बाहर चबूतरे पर रखे थे। तभी बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात नकाबपोश आए और थैले उठाकर मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद पावटा कस्बे की सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल उठ गए हैं। कुछ साल पहले भामाशाहों ने कस्बे के सार्वजनिक मार्गों पर सुरक्षा मजबूत करने के लिए 10 से अधिक अत्याधुनिक कैमरे लगवाए थे, जिनका सीधा कनेक्शन प्रागपुरा थाने में था। हालांकि, अब ये लाखों रुपए के कैमरे गायब हैं और पूरा कस्बा सीसीटीवी विहीन हो चुका है। पावटा एक महत्वपूर्ण व्यापारिक केंद्र है, जहां से सरकार को लाखों रुपए का टैक्स मिलता है। सीसीटीवी कैमरे न होने के कारण पुलिस को अक्सर निजी दुकानों और मकानों में लगे कैमरों के फुटेज पर निर्भर रहना पड़ता है। उपखंड अधिकारी और नगर पालिका ईओ सहित वरिष्ठ अधिकारियों का प्रतिदिन आवागमन होने के बावजूद, सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा कैमरों का न होना प्रशासन के लिए चिंता का विषय नहीं माना जाता। इसका फायदा उठाकर बदमाश आसानी से वारदातों को अंजाम देते हैं, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *