पावटा में शहरी सेवा शिविर में बांटे पट्टे:मंत्री विजय सिंह ने किया निरीक्षण, लाभार्थियों से किया संवाद

मंत्री विजय सिंह ने मंगलवार को कोटपूतली-बहरोड़ जिले की नगर पालिका पावटा और नगर परिषद कोटपूतली में आयोजित शहरी सेवा शिविर
2025 का निरीक्षण किया। उन्होंने शिविरों में लाभार्थियों से सीधा संवाद किया और योजनाओं का लाभ वितरित किया। पावटा नगर पालिका में वार्ड 16 और 22 के लिए शिविर का आयोजन किया गया। कोटपूतली नगर परिषद में वार्ड 11, 12 और 19 से 23 के लिए शिविर लगाया गया। मंत्री ने सभी विभागों की सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को आमजन को योजनाओं के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। शिविर में स्ट्रीट लाइट, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, जनाधार और आवारा पशु संबंधी समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया। विराटनगर विधायक कुलदीप धनखड़ ने भी कार्यक्रम में लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की। पावटा में प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत 18 लाभार्थियों को 50-50 हजार रुपये की पहली किस्त के चेक दिए गए। साथ ही 3 लोगों को कृषि भूमि नियमन के पट्टे मिले। कोटपुतली में 3 लाभार्थियों को आवास योजना के 30-30 हजार के चेक दिए गए। इसके अलावा 3 लोगों को कृषि भूमि पट्टे, 10 को पट्टा नामांतरण सर्टिफिकेट और एक व्यक्ति को पट्टा उप विभाजन का प्रमाण पत्र दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *