श्रीगंगानगर। महावीर कालोनी स्थित श्री रामदूत हनुमान सेवा समिति ट्रस्ट की ओर से संचालित पावनधाम मंदिर में आगामी वर्ष 2026 में 8 से 15 मार्च तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। मंदिर के वार्षिकोत्सव पर होने वाले इस आयोजन में हरिद्वार के महामंडलेश्वर श्री विवेकानंद महाराज कथा द्वारा ज्ञान रस की गंगा बहाएंगे। रविवार सुबह मंदिर समिति की ओर से वार्षिकोत्सव के लिए बालाजी महाराज के समक्ष विशेष अर्जी लगाई गई। मंदिर प्रधान अशोक परूथी ने बताया कि शाम को कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने के लिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक भी आयोजित की गई। इसमें कोषाध्यक्ष ताराचंद छींपा सहित अनेक सेवादार और महिला विंग के सदस्य उपस्थित रहे।


