अमृतसर | श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने एसजीपीसी को श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पावन स्वरूपों के मामले में चल रही सरकारी जांच में सहयोग करने के आदेश दिए हैं। हालांकि जत्थेदार का यह आदेश हैरान करने वाला है। क्योंकि एसजीपीसी ने 6 दिन पहले खुद प्रेस नोट जारी कर कहा था कि श्री अकालतख्त साहिब के आदेश के अनुसार एसजीपीसी मामले में सरकार की ओर से बनाई गई एसआईटी का सहयोग नहीं करेगी। मगर अब जत्थेदार की ओर से कहे जाने के बाद एसजीपीसी ने भी बैकफुट पर आते हुए सहयोग करने की बात कही है।


