पावरकॉम बॉर्डर जोन को मिलेंगे 238 सहायक लाइनमैन

अमृतसर| पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन में लगातार अधिकारी और कर्मचारी सेवा मुक्त होते जा रहे हैं। जिसके कारण पावरकॉम के बाकी बचे कर्मचारियों पर बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं अब बिजली ठीक करने के पावरकॉम ने नए सहायक लाइनमैन की भर्ती शुरू की है। जिसमें बॉर्डर जोन को कुल 238 कर्मचारी मिलेंगे और उनकी वेरिफिकेशन के लिए वेरका रेस्ट हाउस में कागजात की जांच जारी है। जिसके बाद सिटी, सबअर्बन सर्किल को 98, तरनतारन को 36 और गुरदासपुर को 104 सहायक लाइनमैन मिलेंगे। एक्सईएन इंजी सेखों और एक्सईएन इंजी शर्मा के मुताबिक इनके कागजात की वेरिफिकेशन करके पटियाला भेजे जाने के बाद तैनाती होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *