जालंधर| कन्या महा विद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत “सारथी पाथवेज : लर्निंग फ्रॉम एक्सपीरियंस’ नामक मेंटरशिप एवं अकादमिक इंट्रैक्शन मीट का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अनुभवी छात्र नेताओं पूर्व सारथियों और नवनियुक्त विद्यार्थियों के बीच संवाद स्थापित कर मेंटर-मेंटी संस्कृति को बढ़ावा देना था। आयोजन के दौरान पूर्व सारथियों ने पावरपाइंट प्रस्तुतियों के माध्यम से अपने अनुभव साझा किए और रणनीतिक शैक्षणिक योजना व कौशल विकास की बारीकियों पर प्रकाश डाला। विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने एनईपी के व्यावहारिक क्रियान्वयन पर चर्चा की। प्रिंसिपल प्रो. डॉ. अतीमा शर्मा द्विवेदी ने नव-नियुक्त सारथियों को बधाई देते हुए उन्हें शिक्षा जगत में परिवर्तनकारी सुधारों हेतु नेतृत्व करने के लिए प्रेरित किया।


