पासपोर्ट नवीनीकरण के लिए नया यूजर आईडी बनाना होगा

भीलवाड़ा | क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, कोटा के अधीन भीलवाड़ा सहित 12 जिलों के आवेदकों को पासपोर्ट पुनः जारी करने के लिए आवेदन करते समय तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी यशवंत माठे ने बताया कि कुछ आवेदक पासपोर्ट सेवा पोर्टल पर आवेदन करते समय आरपीओ कोटा के स्थान पर आरपीओ जयपुर देख पा रहे हैं। इसके कारण कोटा एवं उदयपुर के पासपोर्ट सेवा केंद्र तथा पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र की सूची प्रदर्शित नहीं हो रही है। उन्होंने बताया कि जो आवेदक पासपोर्ट का पुनः जारी आवेदन कर रहे हैं, उन्हें पोर्टल पर नई यूजर आईडी, यूजरनेम एवं पासवर्ड के साथ नया पंजीकरण करना अनिवार्य है। केवल नए लॉगिन से ही आवेदक आरपीओ कोटा का चयन कर सकेंगे तथा संबंधित पीएसके एवं पीओपीएसके की सूची देख पाएंगे। अब डिजिलॉकर में उपलब्ध दस्तावेज सत्यापन के लिए मान्य होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *