पासवान बोले- केजरीवाल दोषी नहीं पाए गए तो मिली राहत:उदयपुर में केंद्रीय मंत्री ने कहा- जो निर्दोष है, उस पर कतई आंच नहीं आएगी

उदयपुर में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा- अरविंद केजरीवाल दोषी नहीं पाए गए, इसलिए उन्हें राहत दी गई है। वहीं उन्होंने कहा- सदन एक ऐसा मंच है, जहां बड़ी से बड़ी समस्या का हल निकलता है। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा- अगर आंच चेयर पर आने लगे तो यह बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। विपक्ष को सदन की गरिमा का ख्याल रखना चाहिए। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान दिल्ली से शुक्रवार दोपहर 3:15 बजे डबोक एयरपोर्ट पर पहुंचे। यहां उन्होंने मीडिया से खास बातचीत की। चिराग ने लोकसभा सत्र में विपक्ष द्वारा किए जा रहे हंगामे पर भी प्रतिक्रिया दी। वहीं एयरपोर्ट पर चिराग पासवान के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। वहीं कार्यकर्ताओं ने उन्हें खाटूश्यामजी की तस्वीर भी भेंट की। चिराग पासवान ने दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को शराब नीति में सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत के सवाल पर कहा- न्यायिक प्रक्रिया का ये हिस्सा था। वो दोषी नहीं पाए गए तो उनको राहत दी गई है। न्याय प्रणाली पर कई बार कईयों ने प्रश्न उठाने का काम किया है। पर मैं मानता हूं कि ये स्वतंत्रता को ही दर्शाता है। जो दोषी है, उस पर कार्रवाई होगी। वहीं जो निर्दोष है, उस पर कतई कोई आंच नहीं आएगी। पहले देखें PHOTOS दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत पर भी पासवान ने खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि यह पूरी न्यायिक प्रक्रिया का हिस्सा था। केंद्रीय मंत्री पासवान ने कहा- जो भी व्यक्ति दोषी होगा, उसके ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लेकिन जो पूरी तरह से निर्दोष होगा, उस पर कतई कोई आंच नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि कानून अपना काम करता है और निर्दोष को न्याय मिलना तय है। बाद में उनका काफिला सीधे होटल लीला पैलेस के लिए रवाना हो गया। वे एक होटल में आयोजित होने वाली ‘यंग प्रोफेशनल और एंटरप्रेन्योर कॉन्फ्रेंस’ में शिरकत करेंगे। वे बतौर मुख्य वक्ता शामिल होकर युवाओं और उद्यमियों को संबोधित करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *