पास्टर ने तीसरी शादी के लिए युवती किडनैप की:लुधियाना चर्च में पसंद आई, धर्म प्रचार के बहाने ले गया, कपड़े से मुंह बांधा; निहंगों ने छुड़ाया

लुधियाना में एक पास्टर को चर्च में आई 21 साल की युवती इस कदर पसंद आई कि उसने उसे किडनैप कर लिया। उस पर शादी का दबाव बनाया। जब वह नहीं मानी तो धर्म प्रचार के बहाने उसे घर से उठा लिया। फिर उसे खन्ना स्थित घर में बंधक बना लिया। आरोपी ने पहले ही 2 शादियां कर रखी हैं। परिवार का दावा है कि आरोपी ने उनकी बेटी को घर में पूरी तरह कैद कर रखा। उसके मुंह पर कपड़ा भी बांध रखा था, जिससे वो किसी भी तरह का कॉन्टेक्ट न कर सके। जब परिजनों को इसका पता चला तो निहंग सिंहों की मदद से युवती को पास्टर के चंगुल से छुड़ाया। युवती ने इसका विरोध किया तो उसका मोबाइल छीनकर जान से मारने की धमकी देने लगा। उधर, मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पास्टर को हिरासत में ले लिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। अब सिलसिलेवार पढ़िए पूरी कहानी… युवती बोली- मोबाइल छीनकर बंधक बनाया
युवती का कहना है कि खन्ना के घर में बंद करने के बाद पास्टर उसे 2 दिन बाद लुधियाना लेकर आया। लुधियाना में कहां लेकर आया, यह उसे नहीं पता है। यहां लाकर पास्टर ने मेरे साथ मारपीट की। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इस दौरान उसने अपना और पत्नी का मोबाइल भी स्विच ऑफ कर रखा था। साथ ही मेरा मोबाइल भी छीन लिया। अब 3 पॉइंट में पढ़िए युवती कैसे चंगुल में फंसी… डीएसपी बोले- पास्टर गिरफ्तार, पत्नी फरार डीएसपी विनोद कुमार ने बताया कि खन्ना शहर के करतार नगर इलाके में एक युवती को करीब 20 दिन तक बंधक बनाकर रखने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। इस केस में सिटी थाना-2 पुलिस ने पास्टर चमन कुमार और उसकी पत्नी हरप्रीत कौर के खिलाफ बंधक बनाने सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पास्टर चमन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसकी पत्नी हरप्रीत कौर फरार बताई जा रही है, जिसकी तलाश जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *