बोकारो | पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के कुरा मोड़ के पास रविवार को एक बस (डब्लूबी55बी-6192) की टक्कर से बाइक (जेएच09वी-7381) सवार दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जानकारी के अनुसार रविवार को श्रुति सम्राट बस चास की ओर से पुरुलिया जा रही थी। इस बीच कुरा मोड़ के समीप बाइक सवार कुरा निवासी मनोज महतो (40) अपने बेटे रोहित कुमार महतो के साथ अपने घर जा रहे थे। इस बीच तेज रफ्तार से पुरुलिया जा रही बस की चपेट में आ गए और दोनों पिता पुत्र गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वहीं बस के अगले चक्का के नीचे बाइक आ जाने से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। दोनों घायलों को पिंड्राजोरा पुलिस के सहयोग स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पिता पुत्र का इलाज चल रहा है। पिंड्राजोरा पुलिस ने सवारियों को उतारने के बाद बस और बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है। साथी दुर्घटना की जांच में जुटी है।


