पिकअप ने बाइक सवारों को टक्कर मारी, एक की मौत

भास्कर संवाददाता | बड़वानी शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार शाम अंजड़ रोड पर आरटीओ कार्यालय के पूर्व मंगलवार शाम दर्दनाक हादसा हुआ। बस को ओवर टेक करने में पिकअप चालक ने सामने आ रहे बाइक सवारों को टक्कर मार दी। घटना में बाइक चला रहे युवक की मौके पर मौत हो गई। पीछे बैठा व्यक्ति सड़क किनारे जा गिरा। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के चलते कुछ देर मार्ग पर आवागमन बाधित हुआ। बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्राम सुराना निवासी नारायण वास्कले ने बताया वह अपने गांव के शांतिलाल बड़ोले के साथ बाइक से बड़वानी के सेगांव से गांव की ओर लौट रहे थे, तभी आरटीओ कार्यालय के पहले पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही बस को पीछे से पिकअप वाहन से ओवर टेक किया और हमारी बाइक को जोरदार टक्कर मारी। घटना में वह सड़क किनारे जा गिरे। जबकि बाइक चला रहे शांतिलाल को पिकअप ने रौंद दिया। इससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पीएम रूम भेजा है। पिकअप वाहन की जानकारी जुटाई जा रही है। संकरी पुलिया व सड़क के कारण होते हैं हादसे बड़वानी से अंजड़ तक का मार्ग बहुत संकरा व पुलिया भी छोटी है। इसके कारण यहां पर लगातार हादसे होते हैं। वाहनों के ओवरटेक करने पर अचानक वाहन आने से दुर्घटना होती है। साथ ही सड़क किनारे रिफलेक्टर नहीं होने से वाहनों की जानकारी नहीं मिल पाती है। जबकि यातायात पुलिस ने बोरलाय सांई मंदिर के सामने ब्लैक स्पाट बना रखा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *