पिकअप में गौ-तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार

झलप| तेंदूकोना थाना क्षेत्र में 5 फरवरी की रात ग्राम कलमिडीह बांध पुल के पास पुलिस ने संदिग्ध पिकअप वाहन (सीजी11 एएम 5537) को रोका। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें एक बैल को क्रूरतापूर्ण तरीके से बिना चारा-पानी के बांधकर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने पिकअप मूल्य ₹5,00,000, मवेशी (बैल) अनुमानित मूल्य ₹30,000 कुल ₹5,30,000 जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी नंदलाल दास मानिकपुरी (37) निवासी सारागांव को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, पुलिस ने सराईपाली (ओडिशा) निवासी बबलू सतनामी को फरार आरोपी के रूप में चिन्हित किया है, जिसकी तलाश जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *