पिकनिक गए दो युवक नदी में डूबे:1 की मौत , दूसरे युवक की तलाश जारी, SDRF की टीम सर्च ऑपेशन में जुटी

रायपुर कुशाभाऊ पत्रकारिता विश्वविद्यालय के पास खारुन नदीं में बने एनीकेट में दो युवकों डूब गए। लोगों ने मुजगहन थाना को इसकी सूचना दी। SDRF के सर्च अभियान में बाद एक युवक का शव निकलकर वही दूसरे युवक की तलाश जारी है। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों युवक अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए थे। इसी दौरान सभी खारुन नदी में नहाने के लिए उतरे थे। अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे पानी में डूब गए। डूबने वालों की पहचान अर्जुन यादव (18 वर्ष), निवासी नया रायपुर और भूपेश निवासी लाभांडी के रुप में हुई है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी मुजगहन थाना पुलिस ने बताया कि घटना रविवार है। रविवार अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू नहीं हो लेकिन अंधेरा होने के कारण ऑपरेशन को रोक दिया गया था। सुबह से सर्च ऑपरेशन को जारी है। मौके पर मुजगहन थाना पुलिस और SDRF की टीम मौके पर है। शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया पुलिस ने बताया कि एक युवक का शव निकाला गया है। और उसके शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया । इस मामले में मर्ग कायम कर आगे की जांच की जाएगी। परिजनों को सूचना दे दी गई है। दूसरे युवक की भी तलाश जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *