पिकनिक स्पॉट पर युवक-युवती को निर्वस्त्र किया, वीडियो बनाया:रीवा में बदमाश बोले-मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ेंगे; पीटकर रुपए छीने

रीवा में पिकनिक स्पॉट पूर्वा वाटरफॉल पर बदमाशों ने युवक-युवती को निर्वस्त्र कर पीटा और उनसे रुपए छीन लिए। बदमाशों ने इसका वीडियो भी बनाया और वायरल कर दिया। पुलिस के मुताबिक ये घटना 5 से 6 दिन पुरानी है। हालांकि युवक-युवती ने अभी तक इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। लेकिन वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने इस पर संज्ञान लिया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में जांच कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि वाटरफॉल पर युवक-युवती को अकेले देखकर चार बदमाश वहां पहुंच गए। उन्होंने रुपए की डिमांड कर युवती से गलत हरकत की कोशिश की। उसके पास रखे रुपए छीन लिए। इसके बाद और पैसों की डिमांड की। पैसे नहीं देने पर दोनों को निर्वस्त्र कर दिया और वीडियो बनाया। बदमाशों ने कहा कि तुम लोगों को दुनिया में मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ेंगे। युवक-युवती बदमाशों से उन्हें छोड़ने की गुहार लगाते रहे। लेकिन उन्होंने एक न सुनी। पुलिस के मुताबिक वीडियो कथित तौर पर पूर्वा वाटरफॉल का है। जबकि पीड़ित की ओर से बताया गया कि वीडियो क्योंटी वाटरफॉल का है। पीड़िता बोली- मैं गिड़गिड़ाती रही, मुझे नग्न कर दिया
पीड़िता ने भास्कर रिपोर्टर को बताया कि मैं अपने दोस्त के साथ पूर्वा वाटरफॉल घूमने गई थी। हम दोनों एकांत में बैठकर कुछ बातें कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से चार बदमाश आ पहुंचे। उन्होंने हमारे साथ बदतमीजी शुरू कर दी। फिर हमें कपड़े उतारने के लिए फोर्स किया। चट्टान के पीछे ले जाकर जबरन हमारे कपड़े उतरवाए। वे लगातार वीडियो बना रहे थे। मैंने उनसे कहा कि मैं आप सबके पांव पकड़ती हूं। मेरा वीडियो मत बनाओ। लेकिन वे लगातार अभद्रता करते रहे। मारपीट करने के साथ ही लगातार जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे। मैंने उनसे कहा कि आपको जो चाहिए वह ले लीजिए। लेकिन मुझे छोड़ दीजिए, पर उन्हें हमारे ऊपर बिल्कुल भी तरस नहीं आया। वीडियो भी बनाया और वायरल भी किया। युवक बोला-अश्लील वीडियो बनाकर पैसे मांगे
पीड़ित युवक ने बताया कि आरोपियों ने मेरी दोस्त और मेरा अश्लील वीडियो बनाया। हमने उनके पैर पकड़ लिए। लेकिन उन्हें बिल्कुल भी रहम नहीं आया। वे बार-बार कह रहे थे कि पैसे निकालो, पैसे निकालो। उन्होंने हम दोनों को नग्न कर वीडियो बनाया। शर्मिंदगी की वजह से हम अपना मुंह छिपाते रहे। 5 हजार रुपए दे दिए फिर भी नहीं माने
पीड़ित युवक ने कहा कि हमारे पास लगभग 5 हजार रुपए थे। वह पैसे हमने उन्हें दे दिए। लेकिन वे कहने लगे कि और पैसे लेकर आओ। नहीं तो तुम्हें पूरी दुनिया में इतना बदनाम कर देंगे कि कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं रहोगे। घर-परिवार में भी उठना बैठना मुश्किल हो जाएगा। वीडियो वायरल कर जिंदगी नर्क बना दी
अगर हमें मालूम होता कि हमारे साथ कुछ ऐसा होने वाला है। तो हम बिल्कुल भी उस जगह पर नहीं जाते। बदनामी के डर से हमने पुलिस में शिकायत नहीं की। लेकिन आरोपियों ने हमारा वीडियो वायरल कर ही दिया। हमारी जिंदगी नर्क बना दी। उन्होंने तो हमारी इज्जत नीलाम कर दी। एसपी बोले- वीडियो 5 से 6 दिन पुराना
एसपी विवेक सिंह ने बताया कि एक आपत्तिजनक वीडियो संज्ञान में आया है। इसके बारे में यह बताया गया है कि वीडियो 5 से 6 दिन पुराना है। इस पर हमने संज्ञान लिया है। घटनाक्रम की जांच कर रहे हैं। अभी तक कोई शिकायत नहीं की गई है। हम युवक-युवती को अपने सोर्स के जरिए बुलवा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक युवक-युवती कपल्स हैं। जो पहले से आपत्तिजनक हालत में थे। आरोपियों ने इसी बात का फायदा उठाकर वीडियो बनाया और पैसे छीने। दो महीने पहले महिला से हुआ था गैंगरेप
दो महीने पहले ही रीवा के भैरव बाबा मंदिर घूमने गए पति-पत्नी के साथ 8 दरिंदों ने मिलकर मारपीट की थी। इसके बाद पांच आरोपियों महिला के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया था। यह खबर भी पढ़ें रीवा में पति को बंधक बनाकर पत्नी से गैंगरेप, वीडियो भी बनाया रीवा में पति के साथ पिकनिक पर गई महिला के साथ 5 लोगों ने गैंगरेप किया। आरोपियों ने पहले शराब पी, लिट्‌टी चोखा खाया और इसके वीडियो शूट किए। फिर पिकनिक पर गए दंपती पर टूट पड़े। पति को पेड़ से बांधकर मारपीट की। महिला से गैंगरेप किया और इसका वीडियो भी बनाया। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *