पिछली बार हुई 53% वोटिंग आज इससे पार जाने का मौका

अमृतसर| 7 साल पहले 85 वार्डों के लिए हुए निगम चुनाव में करीब 7.70 लाख वोटर थे और तब 53% वोटिंग हुई थी। वहीं इस बार 8.46 लाख वोटर हैं, जो कि 7 साल पहले के मुकाबले 76 हजार अधिक हैं। ऐसे में वोटरों के पास रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है। बता दें कि 811 बूथों पर सुबह 7 बजे वोटिंग शुरू होगी और सायं 4 बजे खत्म हो जाएगी। शुक्रवार को पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं और देर रात तक ईवीएम को कड़ी सुरक्षा के बीच रखवाया गया। परिणामों की अपडेट रिटर्निंग अफसरों को टीमें बूथों से भेजती रहेंगी, जिसकी अपडेट जिला निर्वाचन अधिकारी के पास जाएगी। वहीं जीत फाइनल होने के बाद स्ट्रॉग रूमों में प्रत्याशियों को सर्टिफिकेट दिए जाएंगे। इन सब इंतजामों को लेकर आरओ ने तैयारियां पूरी करवा ली है। किसी भी तरह की बवाल या घटनाओं को लेकर पुख्ता इंतजाम कराए गए हैं। चुनाव में सुरक्षा के लिए 3 हजार मुलाजिम तैनात रहेंगे। बूथ सीसीटीवी से लैस नहीं होंगे लेकिन शत-प्रतिशत वीडियोग्राफी कराई जाएगी। यदि कुछ भी संदिग्ध या गड़बड़ी नजर आई तो तत्काल आरओ को वीडियोग्राफी टीमें रिपोर्ट करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *