पिड़ावा में मुनि विहार समिति का गठन:मुनियों के आहार-विहार की शुद्धता और व्यवस्था सुनिश्चित होगी, ड्रेस कोड भी तय

झालावाड़ जिले के पिड़ावा में श्री सांवलिया पारसनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में मुनि विहार समिति पिड़ावा का गठन किया गया है। इस समिति का मुख्य उद्देश्य मुनियों के आहार-विहार की शुद्धता, सुरक्षा और व्यवस्था सुनिश्चित करना है। यह गठन मुनि सागर महाराज के सानिध्य में नवयुवक मंडल की बैठक के दौरान हुआ। मुनिश्री के आशीर्वाद से समस्त युवा मंडल को संबोधित करते हुए समिति का निर्माण किया गया। लोकेश जैन को सर्वसम्मति से प्रमुख सेवक नियुक्त किया गया है। समिति में शहर मोहल्ला से शुभम जैन बब्बी और आशीष जैन, खंडूपूरा से विनीत जैन और अंकित जैन टीटी तथा नयापुरा से चीनू जैन और यश जैन को मोहल्ला मुख्य सेवक चुना गया। इसके अतिरिक्त, सैकड़ों नवयुवकों को मुनि विहार समिति का सदस्य बनाया गया है। बैठक में समिति के सदस्यों को उनके कर्तव्यों और उद्देश्यों से अवगत कराया गया। समिति मुनियों के आहार-विहार को शुद्ध, सुरक्षित और शास्त्र सम्मत बनाने का कार्य करेगी। इसमें अनुशासन, शुद्धता और व्यवस्था सुनिश्चित करना, आहार दान की सही विधि का पालन करना और उनके स्वास्थ्य व सुरक्षा का ध्यान रखना शामिल है। समिति के सदस्यों के लिए एक ड्रेस कोड भी निर्धारित किया गया है। मुनि विहार समिति की पहली यात्रा योग सागर महाराज के चरणों में चांदखेड़ी जाएगी। आगामी आयोजनों जैसे संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर महाराज, ब्रह्मानंद सागर महाराज और भुतबली सागर महाराज के समाधि दिवस महोत्सव में भी समिति का विशेष योगदान रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *