बालोद| शहर के कुंदरुपारा में आराधना बालिका मानस परिवार, मानस युवा शक्ति संगठन और वार्डवासियों के सहयोग से तीन दिवसीय मानस तिहार और पितर महोत्सव का आयोजन किया गया। पहले दिन कलश यात्रा निकालकर वार्ड का भ्रमण किया गया। जिसके बाद जय मां परमेश्वरी बालिका मानस परिवार कोटेरा और श्रीराम आदर्श मानस परिवार अरकार की प्रस्तुति हुई। दूसरे दिन छह मंडलियों ने अपनी प्रस्तुति दी। उद्घाटन समारोह के के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी मौजूद रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका उपाध्यक्ष कमलेश सोनी ने की। वही विशेष अतिथि पार्षद गिरीश गुप्ता, गोमती रात्रे, गोकुल ठाकुर, बिरजू ठाकुर, ग्राम पटेल रामभगत ढीमर उपस्थित रहे।


