पिता का आरोप- बेटी को ससुराल वालों ने मारा:बोले- अस्पताल लाने से पहले ही मौत हो गई, दहेज के लिए परेशान करते थे

जोधपुर पुलिस कमिश्नर रेट के बनाड़ थाना क्षेत्र में एक महिला की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई अब परिजनों की ओर से महिला के ससुराल वालों के खिलाफ उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोपों को लेकर मामला दर्ज करवाया गया है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज का जांच में जुटी हुई है। पिता बोले- अस्पताल लाने से पहले ही हो चुकी थी मौत इसको लेकर थाने में अब्दुल रऊफ निवासी प्रताप नगर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। रिपोर्ट में बताया कि उनकी बेटी जिसका नाम अक्शा है उसकी शादी जाकिर पुत्र पीर मोहम्मद निवासी नांदड़ी से साल 2017 में की गई थी। 13 जनवरी को सुबह 10 बजे के बीच उन्हें फोन करके बताया कि उनकी बेटी अक्शा की तबीयत ज्यादा खराब है जिसे लेकर महात्मा गांधी हॉस्पिटल आ रहे हैं। जब हम अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने बताया कि अक्शा की मौत हो गई है। उन्होंने जब डॉक्टर से पूछा तो पता चला कि उनकी बेटी को अस्पताल लाया गया उससे पहले ही वह मृत थी। आरोप- दहेज को लेकर करते थे परेशान उन्होंने पुलिस को दी रिपोर्ट में आरोप लगाया कि उनकी बेटी को शादी के बाद से ही प्रताड़ित किया जा रहा था दहेज को लेकर उसके ससुराल वाले उसे परेशान करते थे उसे दहेज लाने को लेकर तने भी मारते थे इसकी वजह से उनकी बेटी मानसिक रूप से हमेशा परेशान रहती थी। उन्होंने महिला के पति जाकिर, सास मुन्नी और उसकी ननद सबो, जन्नत पर बेटी के साथ मारपीट का आरोप लगाया। बताया कि उनकी बेटी को ससुराल वालों ने ही मारा है, क्योंकि पूर्व में भी उसको कई बार जान से मारने की धमकियां भी दी थी। इतना ही नहीं ससुराल वाले उसे अपने पीहर भी नहीं आने देते थे। कई बार बेटी जब परेशान होती थी तो उन्हें ससुराल वालों की करतूत के बारे में बताती थी । बेटी का घर नहीं बिगड़े इसलिए वह उसके ससुराल वालों के प्रताड़ना को भी सहते रहे। अब बेटी की मौत के बाद उसने ससुराल के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *