पिता की डांट पर किशोरी किया आत्महत्या का प्रयास, इलाजरत

डंडई थाना क्षेत्र के तसरार गांव निवासी रविंद्र सिंह की पुत्री जूही कुमारी 16 वर्ष ने गुरुवार की शाम कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि जूही कुमारी को घरेलू कामकाज करने के लिए उसके पिता ने उसे डांट फटकार किया था। इसी बात से आक्रोशित होकर उसने कीटनाशक खा लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने देर रात्रि उसे गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *