पिता के बाद अब बेटी संभालेगी ट्रैफिक की कमान:शालिनी राज ने संभाला ADCP का कार्यभार, बोली शहरवासियों के सहयोग से करेंगे समाधान

जोधपुर में ट्रैफिक व्यवस्था की जिम्मेदारी शालिनी राज संभालते हुए नजर आएगी। शालिनी ने मंगलवार को उन्होंने एडीसीपी ट्रैफिक की जिम्मेदारी संभाली। उनके कंधों पर अब जोधपुर की ट्रैफिक की बिगड़ी व्यवस्था को सुधारने की जिम्मेदारी रहेगी। शालिनी के पिता राजकुमार बलाई भी साल 2006 में जोधपुर में एडिशनल SP रह चुके हैं। उन्होंने एडीसीपी दुर्गाराम चौधरी से कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने बताया कि जोधपुर में ट्रैफिक रूल्स की पालना करने को लेकर लोगों को जागरूक किया जाएगा इसके साथ ही नियम तोड़कर चलने वाले वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी रहेगा। उन्होंने जोधपुर शहर के लोगों से अपील करते हुए कहा कि सड़क पर गाड़ी चलाते समय ट्रैफिक रूल्स को फॉलो करें। जिससे होने वाली सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सके। साथ ही शहर में प्रमुख चौराहों, मार्गो पर लगने वाले जाम को लेकर भी विस्तृत योजना बनाकर काम करने की जानकारी दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *