पिता ने घर आने से मना किया,महिला ने की खुदकुशी:चार से लिव-इन में रही थी, पार्टनर से विवाद के बाद फांसी लगा ली

कोरबा में एक महिला ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि पिता द्वारा घर आने की अनुमति न दिए जाने से दुखी होकर महिला ने यह कदम उठाया। यह घटना बालको थाना क्षेत्र के रूमगरा बस्ती में हुई। मृतक महिला की पहचान 33 वर्षीय पुष्पा राठौर के रूप में हुई है, जो 35 वर्षीय सत्यम सोनी के साथ रूमगरा में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। पुष्पा एक बच्चे की मां थी। सत्यम सोनी भी अपनी पत्नी को छोड़ चुका था और उसके दो बच्चे थे। चार साल से लिव-इन रिलेशनशिप रह रही थी सत्यम सोनी के अनुसार, पुष्पा राठौर मूल रूप से सक्ती की रहने वाली थी और उसने अपने पति से तलाक ले लिया था। वह पिछले चार वर्षों से सत्यम के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थी। सत्यम ने बताया कि पुष्पा पहले एनटीपीसी में अपने पति के साथ रहती थी और एक हर्बल कंपनी में जुड़ने के बाद उनकी मुलाकात हुई थी। घटना के दिन सत्यम अपने दोनों बच्चों को लेकर बाजार गया था, जिससे पुष्पा नाराज हो गई। उसने सत्यम से कहा कि वह उसके लिए समय नहीं निकालता। इसी बात से नाराज होकर पुष्पा ने मोबाइल पर बताया कि वह घर जा रही है। घर आने से पिता ने किया मना तो लगा ली फांसी घर पहुंचकर पुष्पा ने अपने पिता से फोन पर बात की और घर आने की अनुमति मांगी। हालांकि, पिता और भाई ने कथित तौर पर सामाजिक भय के कारण उसे घर आने से मना कर दिया। इसके बाद पुष्पा ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और बाद में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सत्यम सोनी ने पुष्टि की कि पिता द्वारा घर आने से मना करने के बाद ही पुष्पा ने यह आत्मघाती कदम उठाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *