पिता ने 3 साल के बेटे का गला काटा, मौत:पुणे के जंगल में मिला शव; आरोपी को पत्नी पर अवैध संबंध का शक था

पुणे में पिता ने अपने साढ़े तीन के बेटे का गला रेत दिया। सका शव जंगल में फेंक दिया। बाद में एक लॉज में नशे की हालत में मिला। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार किया है। बच्चे का शव चंदन नगर इलाके के जंगल से बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम माधव टिकेती (38) है। उसे शक था कि उसकी पत्नी स्वरूपा का किसी से अवैध संबंध है। मूल रूप से आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम के रहने वाले माधव का 20 मार्च को पत्नी से झगड़ा हुआ था। वो छोटे बेटे हिम्मत को साथ लेकर घर से निकल गया था। पुलिस के मुताबिक माधव बेटे को पहले बार में पहुंचा। इसके बाद दोपहर करीब 12.30 बजे वहां निकला। वहां से वह एक सुपरमार्केट गया और बाद में चंदन नगर के पास के जंगल में गया, वहां बेटे का गला रेत कर हत्या कर दी। जब कई घंटे तक स्वरूपा का पति से कॉन्टैक्ट नहीं हो सका तो उसने चंदन नगर पुलिस थाने में पति और बेटे के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई । CCTV फुटेज में अकेले कपड़े खरीदता दिखा माधव पुलिस ने शिकायत पर तुरंत एक्शन लेते हुए दोनों की तलाश शुरू की। कई इलाकों से CCTV खंगाले। दोपहर 2.30 बजे के बाद की फुटेज के बाद शाम 5 बजे वो चंदन नगर इलाके में अकेले ही कपड़े खरीदता दिखाई दिया था। माधव के फोन की लोकेशन ट्रैक की गई। इसके बाद पुलिस एक लॉज में पहुंची। वहां के एक कमरे में माधव नशे में धुत मिला। पूछताछ में उसने बेटे की हत्या की बात कबूल कर ली। इसके बाद पुलिस चंदन नगर के जंगल में पहुंची, वहां हिम्मत का गला कटा शव मिला। आंध्र प्रदेश में भी पिता ने अपने 2 बच्चों की हत्या की थी 14 मार्च को आंध्र प्रदेश के अमरावती से भी पिता द्वारा 2 बेटों की हत्या करने का मामला सामने आया था। आरोपी पिता ने दो नाबालिग बच्चों की पानी से भरी बाल्टी में डुबोकर हत्या की थी। इसके बाद उसने खुद पंखे में लटककर आत्महत्या कर ली थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह अपने बच्चों के पढ़ाई में बुरे प्रदर्शन से नाराज था। घटना के समय व्यक्ति की पत्नी घर में मौजूद नहीं थी। वे जब घर पहुंची तो उसने पति का शव बैडरूम के पंखे पर लटका देखा। वहीं, दोनों बच्चों के शव बाल्टी के पास पढ़े हुए थे। इसकी सूचना उसने तत्काल ही पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद किया गया था। आंध्र प्रदेश पुलिस के मुताबिक, 37 वर्षीय वी चंद्र किशोर काकीनाडा में तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ONGC) में कर्मचारी है। उसके बच्चों का पढ़ाई में प्रदर्शन खराब हो रहा था। इस वजह से वो घबरा रखा था। उसे डर था कि अगर वे अपनी पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन नहीं करेंगे तो उन्हें प्रतिस्पर्धी दुनिया में संघर्ष करना पड़ेगा और कष्ट उठाना पड़ेगा। इस वजह से उसने यह कदम उठाया। पूरी खबर पढ़ें… …………………………………….. बेटे की हत्या से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… पिता ने रस्सी से गला घोंटकर की बेटे की हत्या:₹30 हजार नहीं देने पर युवक कर रहा था मारपीट भोपाल के हनुमानगंज इलाके में एक पिता ने अपने बेटे की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना का पता चलते ही मृतक की मां थाने पहुंची और पूरी बात पुलिस को बता दी। इसके बाद घर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता को अरेस्ट कर लिया। साथ ही पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ हत्या का केस भी दर्ज कर लिया। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *