पिता बोले-बेटे ने सचिन से सीखी टीम स्पिरिट:वह सभी को साथ लेकर चलना जानता है; जानिए क्यों RCB ने ‘गोल्ड’ के लिए ‘रजत’ पर लगाया दांव

इंदौर के रजत पाटीदार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (आरसीबी) फ्रेंचाइजी के आठवें कप्‍तान बने हैं। 2008 से शुरू हुए आईपीएल में यह टीम तीन बार 2009, 2011 और 2016 में फाइनल में पहुंची लेकिन एक बार भी चैंपियन नहीं बन सकी। पिछले तीन साल से फाफ डूप्लेसिस और उसके पहले विराट कोहली भी कप्तान रह चुके हैं, लेकिन टीम एक बार भी ट्रॉफी नहीं उठा सकी। 2025 के आईपीएल में आरसीबी रजत के भरोसे गोल्ड मैडल उठाने की रणनीति बना रही है। दरअसल कप्तानी के बारे में रजत को पिछले आईपीएल खत्म होने के बाद ही इशारा कर दिया गया था। तब रजत ने टीम मैनेजमेंट से कहा था कि पहले मैं स्टेट टीम की कप्तानी करना चाहूंगा। इसके बाद रजत ने मप्र स्टेट टीम की कप्तानी की। वे दो माह पहले हुए मुश्ताक अली क्रिकेट टूर्नामेंट में मप्र को फाइनल तक ले गए। इसके बाद उनकी कप्तानी आईपीएल में पक्की हो गई। बल्लेबाजी की टेक्नीक को और बेहतर करने के लिए पाटीदार ने पूर्व भारतीय बल्लेबाज अमय खुरासिया से ट्रेनिंग ली है। रजत के पिता मनोहर पाटीदार बताते हैं कि रजत में टीम को संभालने की पूरी क्षमता है। वह अपनी टीम की कमजोरियों और खूबियों की बारीकी से स्टडी करता है। वह बहुत कूल है। वह पूरी टीम को अपने साथ लेकर चलना जानता है। यह बात उसने सचिन तेंदुलकर से सीखी है। 5 कारण जो रजत की कप्तानी में टीम को फाइनल तक ले जाएंगे… 1. अनुभव : राज्य स्तरीय दो टूर्नामेंट में कप्तानी
मध्यप्रदेश क्रिकेट टीम के लिए रजत ने 2024-25 के सीजन में सैयद मुश्ताक अली और विजय हजारे ट्रॉफी में कप्तानी की थी। विजय हजारे ट्रॉफी में रजत के नेतृत्व में एमपी ने 6 मुकाबले खेले। 3 में टीम को जीत और 2 में हार मिली थी। एक मैच में नतीजा नहीं निकला था। वहीं, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 10 मुकाबले खेले थे। 8 में जीत और 2 मुकाबलों में टीम को हार मिली थी। टीम फाइनल में पहुंची थी। 2. परफॉरमेंस : कप्तानी में 1 शतक, 6 अर्धशतक लगाए
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024-25 में रजत रन ने 10 मैच खेले। 9 मैच में बैटिंग की। इन मैचेस में रजत ने 61.14 की औसत और 186.08 की स्ट्राइक रेट से 428 रन बनाए थे। इसमें 5 अर्धशतक भी शामिल हैं। एक मैच में रजत ने नॉटआउट 81 रन बनाए। वहीं विजय हजारे ट्रॉफी के सभी 6 मैच खेले। यहां रजत ने 37.66 के औसत से 226 रन बनाए। इस टूर्नामेंट में रजत ने एक शतक और एक अर्धशतक भी बनाया। 3. डेडिकेशन: IPL में 54 गेंदों पर नाबाद 112 रन बनाए
आईपीएल में 2021 में आए रजत 2025 तक 27 मैच खेल चुके हैं। रजत ने 34.73 के औसत और 158.84 की स्ट्राइक रेट से 799 रन बनाए। इसमें 2022 में नाबाद शतक (112 रन) भी लगाया। वहीं, आईपीएल 2024 में रजत ने 15 मैच खेले। 13 पारियों में 30.38 के औसत और 177.13 की स्ट्राइक रेट से 395 रन बनाए। यहां उन्होंने 5 अर्धशतक बनाए। आईपीएल 2022 में 8 मैच में 55.50 के औसत और 152.75 की स्ट्राइक रेट से 333 रन बनाए।IPL 2023 में वह चोटिल होने के कारण नहीं खेल पाए थे। 4. ट्रांसपेरेंसी : कप्तानी के ऑफर पर स्टेट में खेलने का कहा
रजत ने बताया कि पिछला सीजन खत्म होने के बाद ही उन्हें आरसीबी की कप्तानी का ऑफर था, लेकिन उन्होंने पहले स्टेट की कप्तानी करने का कहा था। टीम ने उनकी बात का समर्थन किया। रजत के नजदीकी लोगों का दावा है कि मुश्ताक अली टूर्नामेंट में परफॉरमेंस के कारण ही रजत की आरसीबी में कप्तानी पर मुहर लग गई। 5. टीम सपोर्ट : विराट पहले ही दे चुके समर्थन, पूरी टीम साथ
रजत की कप्तानी की राह विराट कोहली ने आसान कर दी। उनके कप्तान बनते ही विराट ने भी रजत को बेहतर कप्तान बताया। वहीं उनकी टीम में मौजूद ऑल राउंडर क्रुणाल पंड्या, बॉलर भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड सहित पूरी युवा टीम का सपोर्ट मिलेगा। यह भी दावा किया जा रहा है कि इस फैसले से पहले टीम के सभी साथियों को भी जानकारी दी गई थी। आरसीबी तीन बार फाइनल हारी यह खबर भी पढ़ें इंदौर के रजत बने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान मध्यप्रदेश के इंदौर के युवा क्रिकेटर रजत पाटीदार (31 साल) को इंडियन प्रीमियर लीग की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने अपना कप्तान घोषित किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर आरसीबी के ऑफिशियल अकाउंट से इसकी जानकारी दी गई। अब तक फाफ डु प्लेसिस इस टीम की कप्तानी कर रहे थे। पूरी खबर यहां पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *