महासमुंद| बागबाहरा के पिथौरा चौक से बाइक चोरी होने की मामला सामने आई है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर ली है। वार्ड 13 फुलवारीपारा बागबाहरा निवासी अब्दूल करीम ने शिकायत में बताया कि 15 फरवरी को वह अपनी बाइक को लेकर पिथौरा चौक बागबाहरा काम से गया था। पिथौरा चौक बागबाहरा में करीबन दोपहर 12 बजे अपनी बाइक को पेड़ के नीचे खड़ी कर काम पर चला गया। अब्दूल करीम जब 1 घंटा बाद वापस आया तो देखा की बाइक वहां पर नहीं था।


