100 मी. में उर्मिला तो 400 मी. दौड़ में पूजा रही प्रथम

भास्कर न्यूज | महासमुंद खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद द्वारा जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन पब्लिक स्कूल तुमगांव में किया गया, जिसमें सरायपाली, बसना, बागबाहरा, पिथौरा, महासमुंद के ब्लॉक विजेता खिलाड़ी शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष नगर पंचायत तुमगांव सावित्री उत्तम निर्मलकर थे। अध्यक्षता पार्षद गौरी साहू ने की। विशिष्ट अतिथि पार्षद लता यादव, चोवा राम तांडेकर, गौतम सिंहा, रामशरण निर्मलकर के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे के द्वारा शुभारंभ किया। खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। लोगों ने खिलाड़ियों का ताली बजाकर उत्साह बढ़ाया। सीनियर महिला वर्ग खो – खो प्रतियोगिता में प्रथम पिथौरा की टीम रही। वही उपविजेता बागबाहरा रही। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में विजेता सरायपाली एवं उप विजेता बागबाहरा रही। रस्साकसी प्रतियोगिता में सरायपाली प्रथम और द्वितीय पिथौरा की टीम रही। तवा फेंक में प्रथम स्थान दिनेश्वरी यादव एवं द्वितीय स्थान ममता धीवर महासमुंद ने प्राप्त किया। अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। मौके पर एवन कुमार साहू, हेमसागर केवर्त्य, भूपेंद्र प्रधान, सुधीर प्रधान, रंभा साहू, कुसुम यादव, वंदना देवांगन, कुबेर, जगदीश धीवर, अभिषेक निर्मलकर, डॉ. सुनील भोई का सहयोग रहा। 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान उर्मिला निर्मलकर पिथौरा व द्वितीय स्थान लक्ष्मी ठाकुर बागबाहरा ने प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पूजा ठाकुर बागबाहरा द्वितीय स्थान लक्ष्मी ठाकुर ने प्राप्त किया। तवा फेंक में सीमा ठाकुर पिथौरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालिका के 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान गीतांजलि सरायपाली एवं ममता धीवर महासमुंद ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान लीकेश्वरी साहू महासमुंद और द्वितीय स्थान में बागबाहरा की जानकी यादव ने प्राप्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *