ग्राम नर्रा के रावण भांठा जाने वाले मार्ग के पास की घटना, पुलिस बल तैनाती के बाद माहौल हुआ शांत

भास्कर न्यूज | नर्रा बागबाहरा ब्लॉक के ओडिशा सीमा से लगे ग्राम नर्रा के रावण भांठा जाने वाले मार्ग पर शिशु मंदिर के समीप स्थित भूमि जमींदारों के जमाने से मुस्लिम समाज के कब्रिस्तान के लिए है। यह भूमि शासकीय है जिसके खसरा नं 132 रकबा 0.66 रिकार्ड मे दर्ज है। इस शनिवार को इस भूमि में कब्जा की कोशिश करने के चलते दो समुदायों के बीच विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। तत्काल सैकड़ों की संख्या में पुलिस के जवानों को तैनात किया गया। अफसरों के समझाईश के बाद मामला ठंडा हुआ। रातभर पुलिस का पहरा लगा रहा। मुस्लिम समाज के यमीन खान युनुस खान मों युनुस खान अब्दुल मन्नान खान इत्यादि ने बताया कि कब्रिस्तान से लगे कुछ खाली जमीन है, जिसमें मुस्लिम समुदाय 60 से 70 वर्षों से काबिज होना बताया। इस जगह पर ईद और जनाजे की नमाज व प्रार्थना की जाती है वही उक्त जमीन पर मुस्लिम समाज ने कंटीले तार से घेरा किया हुआ है। अभी ईद के मौके पर मुस्लिम समुदाय प्रार्थना के लिए साफ-सफाई करने की बात कही गई। उक्त जमीन पर सरपंच प्रतिनिधि व कुछ गांव के लोगो के द्वारा जबरदस्ती ईंट रख कर विवाद उत्पन्न किया गया। शनिवार को गांव के कुछ जनप्रतिनिधियों ने आहाता निर्माण के लिए भूमिपूजन किया गया। इस दौरान मुस्लिम जमात ने किया विरोध दो समुदाय के बीच उत्पन्न हुआ। विवाद बढ़ते-बढ़ते हाथापाई पर पहुंच गए तनाव इतनी बढ़ गई की मुस्लिम समाज ने पुलिस बल को सूचना दी। पुलिस की समझाइश पर मामला शांत हुआ। रात और दिन भर पुलिस का पहरा लगा हुआ है। मुस्लिम समुदाय ने शासन प्रशासन से गांव मे अशांति फैलाने वालो के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। सरस्वती शिशु मंदिर के अध्यक्ष कलाराम नायक बताया कि मुस्लिम समाज के मोहम्मद युनुस खान बाबा ने उनके साथ गाली गलौज और हाथापाई की। शासकीय भूमि में शिशु मंदिर आहाता निर्माण के लिए किया गया भूमिपूजन सांसद मद से 6 लाख स्वीकृति पूर्व सरपंच गोपाल किशन पटेल के कार्यकाल मे हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *