जेवरतला रोड| शासकीय उमा शाला पिनकापार में कक्षा 9 वीं की छात्राओं को शासन के योजना के तहत साइकिल वितरण किया गया। कक्षा 9 वीं की 47 छात्राओं जिसमें अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के शामिल हैं। इंदु भुआर्य, शुभम देशमुख, नरेश सोनी, जाग्रत देवांगन, जगदीश देवांगन, अंग्रेज चक्रधारी, प्रभारी प्राचार्य केके साहू सहित अन्य मौजूद थे।


