पिपरई में सरकारी जमीन पर बनी दुकानें तोड़ीं:जेसीबी से हटाए गए अवैध टीन शेड, आवागमन हुआ सुगम

अशोकनगर जिले के पिपरई में शनिवार को नगर परिषद द्वारा अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान नगर परिषद चौराहे से लेकर रामलीला मैदान तक शासकीय जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान दुकानों के बाहर अवैध रूप से लगाए गए टीन शेड को जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया गया। चिकमंगलू चौराहे पर प्रेम नारायण कोरी द्वारा शासकीय जमीन पर अवैध रूप से बनाई गई दुकानों को भी तोड़ा गया। ये दुकानें निर्माणाधीन थीं कुछ कार्य अधूरा रहा गया था हालांकि यह काफी समय पहले बताईं गईं थी। प्रेम नारायण कोरी वही व्यक्ति है, जिस पर कुछ दिनों पहले अपने साथियों के साथ मिलकर एक बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप है। यह कार्रवाई में हटाए गए सबसे बड़े अतिक्रमण स्थलों में से एक था। यह अतिक्रमण उस जगह से हटाया गया है जहां से अशोकनगर और मुंगावली आने-जाने का मुख्य मार्ग है। अतिक्रमण के कारण आवागमन में काफी समस्या होती थी और कई बार जाम की स्थिति भी बन जाती थी। प्रशासन ने दुकानदारों को भविष्य में अपनी दुकानों के बाहर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करने की सख्त हिदायत दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *