भास्कर न्यूज | बोकारो थर्मल डीवीसी सीएसआर एवं बोकारो थर्मल अस्पताल की ओर से सोमवार को नावाडीह प्रखंड ऊपरघाट के पिपराडीह हाई स्कूल में छात्राओं के लिए मासिक धर्म स्वच्छता एवं छात्रों के लिए सामान्य स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन एक साथ किया गया। जिसका उद्घाटन डॉ. संगीता रानी एवं डॉ. रीतंकर चक्रवर्ती ने किया। यहां डॉ. रीतंकर चक्रवर्ती ने छात्रों का सामान्य स्वास्थ्य जांच कर दाव दिया और वहीं छात्राओं का हिमोग्लोबिन सहित अन्य जांच कर डॉ. संगीता रानी के द्वारा कर निशुल्क आयरन सिरप एवं सेनेटरी पैड सभी लड़कियों को वितरण किया गया। यहां 88 छात्राओं के बीच आयरन सिरप एवं सेनेटरी पैड का निशुल्क विवरण किया गया। मौके पर डीवीसी अस्पताल के स्वास्थ्य निरीक्षक कृष्णा कुमार, फार्मासिस्ट गौतम मंडल, एमएसडब्ल्यू कलीम अंसारी सहित स्कूल प्रबंधन के लोगों की मुख्य भूमिका रही।


