पिपलोदी में नलकूप निर्माण पूरा:विधायक कोष से किया गया है निर्माण, 12000 लीटर प्रति घंटा उत्पादन

झालावाड़ के मनोहरथाना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पिपलोदी में शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए नलकूप निर्माण कार्य सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। इस नलकूप से प्रति घंटे 12 हजार लीटर पानी का उत्पादन प्राप्त हुआ है। जिससे ग्रामवासियों को पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। यह परियोजना मनोहरथाना विधायक गोविंद रानीपुरिया के विधायक कोष से अनुमोदित की गई थी। पंचायत समिति मनोहरथाना की ग्राम पंचायत मनपसर के पिपलोदी गांव के लिए यह पेयजल योजना स्वीकृत की गई थी। योजना के तहत 200 एमएम डाया नलकूप के साथ-साथ 50 किलोलीटर का भूतल जलाशय, पाइपलाइन बिछाने का कार्य और ग्राम में पीएसपी और पशुखेल का निर्माण भी किया जाना है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, खंड झालावाड़ के अधिशासी अभियंता ने बताया कि स्वीकृत कार्यों के कार्य आदेश जारी किए जा चुके हैं। नलकूप निर्माण 16 सितंबर बुधवार को पूर्ण हुआ। योजना के शेष कार्यों को नवंबर 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *