पिस्तौल के बल पर लूटपाट करने वाला 1 काबू, 2 फरार

हथियारों की नोक पर लोगों के साथ लूटमार करने वाले 3 सदस्यीय गिरोह के एक सदस्य को पिस्टल और जिंदा रोंद समेत पुलिस ने काबू किया है। उसके दो साथी फरार है, जिन्हें पकड़ने के लिए पुलिस की ओर से छापेमारी की जा रही है। इस संबंध में एएसआई नरिंदर सिंह ने बताया कि वह पुलिस कर्मचारियों समेत बाठ चौक अनाज मंडी तरनतारन में नाकाबंदी दौरान वाहनों की चैकिंग कर रहे थे कि उन्हें सूचना मिली कि जगदेव सिंह उर्फ जग्गा निवासी गांव बलीयां अमृतसर, गुरशरन सिंह निवासी राजा सांसी अमृतसर और राहुल निवासी मीरांकोट अमृतसर ने एक गिरोह बनाया हुआ है जो हथियारों की नोक पर रैकी कर भोले-भाले लोगों से लूटमार करते हैं। जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्होंने जगदेव सिंह जग्गा को मुरादपुरा से काबू कर उसके कब्जे से एक देसी पिस्टल 315 बोर और दो जिंदा रोंद बरामद किए। उन्होंने बताया कि उक्त तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *