तरनतारन| तरनतारन में घर से दूध लेने जा रहे दो युवकों को लुटेरों ने पिस्तौल की नोक पर लूटने की कोशिश की। घटना रात 8:30 बजे गोइंदवाल रेलवे ट्रैक के पास की है। जबकि लुटेरे का विरोध करने पर वह बाइक और एक मोबाइल छोड़कर फरार हो गए। निखिल निवासी मुरादपुर ने बताया कि वह अपने दोस्त टिंकू के साथ मोटरसाइकिल पर डेयरी से दूध लेने के लिए जा रहे थे। जब वह गोइंदवाल रोड के फाटक के पास पहुंचे तो बिना नंबरी मोटरसाइकिल पर दो युवकों ने उन्हें घेर लिया। कनपटी पर पिस्टल तान दी और 3 मोबाइल छीन लिए। इसी दौरान वहां पर पीसीआर के मुलाजिम आ गए, जिन्हें देख लुटेरे अपना मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मोटरसाइकिल और मोबाइल को कब्जे ले लिया।


