पीआरटीसी बस की टक्कर से युवक की हालत गंभीर, चालक पर मामला दर्ज

लुधियाना| थाना लाडोवाल क्षेत्र में एक तेज रफ्तार पीआरटीसी बस ने पैदल जा रहे युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए डीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी थानेदार जीवन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शिकायतकर्ता खुशकिस्मत सिंह निवासी लाडोवाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भतीजा परमप्रीत सिंह थाना लाडोवाल से बाहर निकल रहा था। उसी दौरान सर्विस लाइन पर तेज रफ्तार से आ रही पीआरटीसी की बस ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने आरोपी बस चालक सुखदेव सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *