हनुमानगढ़| आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहजीपुरा को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन सर्टिफिकेट (एनक्यूएएस) के तहत मिला है। सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि एनक्यूएएस के तहत नेशनल सर्टिफाइड चिकित्सा संस्थान को 3 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्राप्त होगी। उन्होंने इस उपलब्धि पर रावतसर बीसीएमओ एवं एनक्यूएएस नोडल अधिकारी डॉ. मनिन्द्र सिंह सहित समस्त स्टाफ को शुभकामनाएं दीं। एनक्यूएएस नोडल अधिकारी डॉ. मनिन्द्र सिंह ने बताया कि इस प्रमाणन प्रक्रिया में डिप्टी सीएमएचओ डॉ. अखिलेश शर्मा, जिला क्वालिटी टीम सदस्य आयुष्मान नेशनल असेसर एवं नर्सिंग ऑफिसर धर्मपाल छींपा, फार्मासिस्ट सन्नी ग्रोवर, बीपीओ कृष्ण टाक, सीएचओ संजय सिराव सहित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सराहनीय योगदान रहा। इस मौके पर चिकित्सा अधिकारी प्रभारी अजय कुमार मीणा, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर सरजीत सिंह, नर्सिंग ऑफिसर अजय सिंह, फार्मासिस्ट चंद्रभान, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता रानी एवं रीटा, लैब टेक्नीशियन इशू, अकाउंट ऑफिसर सुनील, डेटा एंट्री ऑपरेटर सुरेश कुमार एवं आशा सहयोगियों व सीएचओ अनिल कुमार, ममता एवं अन्य के सामूहिक प्रयासों से यह महत्वपूर्ण सर्टिफिकेशन प्राप्त किया जा सका। इससे पूर्व जिले में 46 चिकित्सा संस्थान क्वालिटी सर्टिफाइड थे। पीएचसी सहजीपुरा को सर्टिफिकेट मिलने से अब यह संख्या बढ़कर 47 हो गई है। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रावतसर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संगरिया ने मुस्कान नेशनल सर्टिफिकेशन प्राप्त कर बच्चों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने का प्रमाणन हासिल किया है। टाउन स्थित एमजीएम जिला अस्पताल, उपजिला चिकित्सालय नोहर, सीएचसी रावतसर एवं पीएचसी खोथावाली सर्टिफिकेशन अवधि पूर्ण होने के कारण तथा तीन उप स्वास्थ्य केंद्रों पर कंडीशनलिटी के चलते वर्तमान में रिसर्टिफिकेशन की प्रक्रिया में हैं। हनुमानगढ़. सहजीपुरा पीएचसी में स्टाफ के साथ एनक्यूएएस टीम।


