कवर्धा| छग व्यापमं रायपुर ने 15 मई को पीएटी व पीवीपीटी लिया था। उक्त प्रवेश परीक्षा के मॉडल उत्तर व्यापमं की वेबसाइट पर प्रदर्शित कर दावा-आपत्तियों का निराकरण के बाद अंतिम उत्तर तैयार किया गया। 20 जून को व्यापमं की वेबसाइट पर उक्त प्रवेश परीक्षा के अंतिम उत्तर और परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। व्यापमं की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov .in पर सभी परीक्षार्थी परिणाम उपलब्ध है।


